जिसकी हत्या में 3 लोग जेल गए, वह नोएडा में जिंदा मिला; 4 साल बाद ऐसे खुला राज
नोएडा, अक्टूबर 6 -- बिहार के समस्तीपुर जिले से 4 वर्ष पहले लापता हुआ मूक-बधिर युवक नोएडा में सब्जी की दुकान पर काम करता मिला। बिहार पुलिस ने उसके अपहरण और हत्या के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। आरोपी पक्ष के लोगों ने उसे ढूंढ़ निकाला और बिहार पुलिस को सौंप दिया। समस्तीपुर जिले के लालापुर गांव निवासी मदन यादव ने वर्ष 2022 में अपने 20 वर्षीय मूक-बधिर पुत्र रविशंकर के लापता होने की शिकायत पुलिस से की। एफआईआर में तीन लोगों को नामजद करते हुए पुत्र का अपहरण कर उसकी हत्या कर करने की आशंका जताई। युवक के अचानक गायब होने के बाद पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने युवक की तलाश की, लेकिन लंबे समय तक उसका कोई पता नहीं चल सका। पुलिस ने जांच के दौरान नामजद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया और उन्हें जेल भी भेज दिया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.