कानपुर, जून 30 -- कानपुर देहात, संवाददाता। देवराहट थाना क्षेत्र के पनियामऊ गांव से लापता युवक को अट्ठावन दिन बाद पुलिस ने कालपी से खोज निकाला।वह बाबा बनकर कालपी में रह रहा था। उसकी पुत्री ने गुमशदगी दर्ज कराने के साथ ही गांव के ही कुछ लोगों पर उसकी हत्या करने का संदेह जताया था। युवक की बरामदगी के बाद पुलिस ने पूछताछ कर उसको पुत्री व रिश्तेदारों के सुपुर्द कर दिया।पनियामऊ गांव का रहने वाला पैंतालीस साल का श्याम सिंह करीब दो माह पहले घर से अचानक लापता हो गया था। तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर उसकी पुत्री शिवानी ने 30 अप्रैल को देवराहट थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसके साथ ही उसने गांव के ही कुछ लोगों पर उसकी हत्या करने का संदेह भी जताया था। इसके बाद देवराहट पुलिस गुमशदगी दर्ज कर उसकी तलाश व छानबीन में जुटी थी। छानबीन के दौरान ...