संवाददाता, जुलाई 27 -- औरेया जिले के अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के सैदपुर अड्डा गांव में शनिवार शाम को एक अजीबोगरीब मामला सामने आया। डेढ़ साल से गायब युवक अपने अंतिम संस्कार के तीन दिन बाद शुद्धिकरण के दौरान जिंदा घर लौटा तो परिजन हैरान रह गए। शोक के माहौल में अचानक खुशी छा गई। मामले की जानकारी लगते ही घर के बाहर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। बता दें कि लावारिस मिले शव को भाई का बता तीन दिन पहले ही घरवालों ने अंतिम संस्कार किया था। ऐसे में अब पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर जिस शव को कमल सिंह बताकर परिजनों के सुपुर्द किया गया था, वह किसका था।फिर किसका हुआ अंतिम संस्कार? पुलिस के अनुसार, 18 जुलाई को राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे पूर्व विधायक मदन सिंह गौतम के जर्जर होटल के पास एक अज्ञात शव मिला था। शव कई दिन पुराना होने से बुरी तरह सड़ चुका थ...