जिसकी चर्चा नहीं थी ऐसा विभाग भूपेंद्र चौधरी को मिला
मुरादाबाद, मई 21 -- योगी कैबिनेट में तीसरी बार शपथ लेने वाले भूपेंद्र चौधरी को एमएसएमई विभाग मिलेगा इसकी चर्चा भी नहीं थी। दस मई को जब उन्होंने शपथ ली तो तमाम अटलकें लगीं उनमें लोनिवि और नगर विकास विभाग जैसे अहम मंत्रालयों का नाम चला पर चर्चा के विपरीत उन्हें दूसरा विभाग मिला। भाजपा में इसी तरह के चौंकाने वाले फैसले होते रहे हैं। चाहें किसी पद पर चयन का मामला हो या मंत्रालय का। एक बार निर्णय ने फिर लोगों को चौंकाया। वहीं रणनीतिकार इसे दूसरे ढंग से भी देखते हैं। माना जा रहा है। निर्यात नगरी मुरादाबाद के मूल निवासी भूपेंद्र चौधरी को निर्यात से संबंधित विभाग देकर मुरादाबाद ही नहीं प्रदेश के निर्यात को आगे ले जाने की जिम्मदारी प्रदेश सरकार ने उन्हें सौंपी है। एक तरह से मुरादाबाद लघु, सूक्ष्म, मध्यम उद्योगों का हब है। इसमें निर्यातकों की उम्मी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.