जिसका बेटे ने किया कत्ल, उसे छोटे भाई ने दी मुखाग्नि
उन्नाव, मई 2 -- सोहरामऊ। सोहरामऊ थाना क्षेत्र के बगहा मुस्तफाबाद गांव में गुरुवार देर रात दिल दहला देने वाली घटना में 53 वर्षीय गंगाप्रसाद की उनके ही बड़े बेटे धर्मेंद्र ने चापड़ से वार कर हत्या कर दी थी। पिता-पुत्र के बीच लंबे समय से जमीन बिक्री को लेकर विवाद चल रहा था, जो आखिरकार खूनी संघर्ष में बदल गया था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए शुक्रवार को ही आरोपी धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं, शुक्रवार देर शाम पोस्टमार्टम के बाद गंगाप्रसाद का शव गांव लाया गया, जहां शनिवार को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया। मृतक के छोटे भाई राजबहादुर ने उन्हें मुखाग्नि दी। इंस्पेक्टर अरविंद पांडेय ने बताया कि पुलिस की निगरानी में अंतिम संस्कार कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.