बस्ती, अप्रैल 11 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिस लापता पिता को मृत मानकर उसके बेटे ने पुतला बनाकर अंतिम संस्कार और क्रियाकर्म कर दिया था, वह 19 वर्ष बाद बस्ती जिले में जीवित मिले। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के रहने वाले बुजुर्ग लावारिस हालत में पचपेड़वा चौराहे पर मिले। पास के एक व्यक्ति उन्हें अपने घर गए। दवा-इलाज कराया और फिर गूगल की मदद से उनका पता सर्च कर घरवालों तक संदेश भिजवाया गया। इस खबर से परिजनों में खुशी की लहर छा गई। पिता को लेकर बेटा घर रवाना हो गया।उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के दुंडा थानाक्षेत्र के धनारी पट्टी के दिवली गांव निवासी 75 वर्षीय पं. परमानंद मिश्र गंगोत्रीधाम में पूजा-पाठ करते थे। 19 वर्ष पहले वह बिहार में पूजा कराने आए थे और स्टेशन परिसर से ही संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गए थे। जब यह जानकारी उनके परिजन को हुई ...