बागपत, मार्च 21 -- रमाला। जिवाना टोल प्लाजा के पास दो सप्ताह पहले विशाल निवासी जिवाना पर हुए जानलेवा हमले में फरार चल रहे दो हमलावरों सागर और आशीष निवासी जिवाना को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। कोर्ट ने दोनों को जेल भेज दिया। घटना के दिन आठ युवकों ने विशाल पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला बोल दिया था। हमले में विशाल गंभीर रूप से घायल हो गया। हमलावर उसे मरा समझकर भाग गए थे। पीड़ित के भाई अंकुर ने थाने में सागर, आशीष, सन्नी, अभिरक्षक, आर्यन, अवि, विशाल व निखिल निवासी जिवाना के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। शनिवार सुबह सहकारी चीनी मिल रमाला के पास से सागर व आशीष को धर दबोचा गया। दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी सूर्यदीप सिंह का कहना है कि बाकी फरार हमलावर...