जिवाई चौकी प्रभारी समेत दो दरोगा लाइन हाजिर
अमरोहा, जून 2 -- अमरोहा। एसपी लखन सिंह यादव ने सोमवार दोपहर दो दरोगाओं को लाइन हाजिर कर दिया। यह कार्रवाई डिडौली की जिवाई चौकी प्रभारी प्रवीण कुमार और आदमपुर थाने में तैनात दरोगा विनोद कुमार राठी के खिलाफ लापरवाही और अनुशासनहीनता के आरोप में की गई। गौरतलब है कि हाल ही में एसपी ने लापरवाही बरतने और घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को नहीं देने के आरोप में नौगावां सादात थाना प्रभारी बालेंद्र यादव, मूंढा खेड़ा चौकी इंचार्ज परविंदर मलिक और चौकी के एक सिपाही को निलंबित किया था। एसपी द्वारा पूर्व में भी कई लापरवाह पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जा चुकी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.