पूर्णिया, मई 18 -- बैसा, एक संवाददाता। बैसा और अमौर प्रखंड में मंगलवार से इस्लाम के 12वें एवं अंतिम महीने जिल हिज्जा की शुरुआत हो गई। सोमवार शाम चांद दिखने के बाद नए महीने का आगाज हुआ। इस्लाम धर्म में जिल हिज्जा को अत्यंत पवित्र और बरकत वाला महीना माना जाता है। यह भी पढ़ें- जिल हिज्जा महीने की शुरुआत, 28 मई को मनाई जाएगी ईद-उल-अजहाजिल हिज्जा का महत्व जमीयत उलेमा हिन्द बैसा के सदर हाजी नाहिद ने बताया कि चांद दिखाई देने के साथ ही जिल हिज्जा महीने की शुरुआत होती है। उन्होंने कहा कि इस महीने के शुरुआती दस दिन इस्लाम में सबसे अफजल माने जाते हैं। इन दिनों में इबादत, रोजा, दान और नेक कार्यों का विशेष महत्व होता है। यह भी पढ़ें- Eid-Al-Adha 2026, ईद-उल-अजहा: नहीं आया नजर चांद, क्या भारत में 28 मई को मनेगी बकरीदहज का महीना उन्होंने बताया कि जिल हि...