जिलों में बढ़ेंगे जनसेवा के कार्य, चलेगा सदस्यता अभियान
रांची, जून 13 -- रांची, संवाददाता। झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन की चतुर्थ स्थायी समिति की बैठक शनिवार को मारवाड़ी भवन में हुई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा और आगामी कार्यक्रमों पर विचार-विमर्श किया गया। प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल ने सामाजिक कार्यों की जानकारी देते हुए 19 जुलाई को देवघर में होने वाली कार्यसमिति की बैठक में सभी से सक्रिय भागीदारी की अपील की। महामंत्री विनोद कुमार जैन ने प्रगति प्रतिवेदन और कोषाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने आठ माह का आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि राज्य के सभी जिलों में जनसेवा के कार्यक्रम व्यापक स्तर पर चलाए जाएंगे और संगठन विस्तार के लिए वृहद सदस्यता अभियान शुरू होगा।बैठक में संजय सर्राफ, कमल केडिया, ललित पोद्दार, पवन पोद्दार, मनोज चौधरी, पवन शर्मा, विनोद ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.