जिलों को भेजी जाने लगीं यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाएं
मुख्य संवाददाता, नवम्बर 9 -- यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा की तैयारियां तेज हो गई है। पांच फरवरी से प्रस्तावित परीक्षा के लिए बोर्ड मुख्यालय की ओर से जिलों को उत्तरपुस्तिकाएं भेजी जाने लगी है। सभी 75 जिलों में दिसंबर अंत तक तकरीबन तीन करोड़ कॉपियां भेजने का लक्ष्य रखा गया है। इसी के साथ संबंधित डीआईओएस को निर्देश दिए गए हैं कि उत्तरपुस्तिकाओं की सुरक्षा के साथ परीक्षा की शुचिता के मद्देनजर कॉपियों को 24 घंटे क्रियाशील वायस रिकार्डर युक्त सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रखवाया जाएगा। कॉपियों की हेराफेरी और दुरूपयोग रोकने के लिए पिछले साल की तरह इस साल भी धागे की सिलाईयुक्त सभी पुस्तिकाओं पर क्यूआर कोड तथा सभी पृष्ठों पर पृष्ठ संख्या मुद्रित करायी गई है। हाईस्कूल 'अ' उत्तर पुस्तिका गहरा नारंगी रंग एवं हाईस्कूल 'ब' उत्तर पुस्तक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.