पटना, मार्च 30 -- मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने रसोई गैस संकट को लेकर सभी जिलों के प्रभारी सचिवों और प्रमंडलीय आयुक्तों को 48 घंटे के अंदर अपने-अपने जिलों में जमीन पर जाकर जांच करने का टास्क सौंपा है। साथ ही जमाखोरी और कालाबाजारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भी निर्देश दिया। उन्होंने राज्य के सीमावर्ती जिलों में विशेष चौकसी बरतने को भी कहा है। इस भ्रमण के दौरान वे मुख्य रूप से रसोई गैस सिलेंडर के स्टॉक की उपलब्धता, बैकलॉग में आई कमी, प्रतिदिन आयोजित होने वाली प्रेस वार्ता, नियंत्रण कक्ष की कार्यप्रणाली और प्रवासी मजदूरों के आगमन की स्थिति का बारीकी से अनुश्रवण करें। मुख्य सचिव ने प्रवासी श्रमिकों के लिए हेल्पलाइन जारी करने का निर्देश दिया। वे सोमवार को 13 विभागों के साथ क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक कर रहे थे।लगभग डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.