लखनऊ, अप्रैल 11 -- बसपा सुप्रीमो मायावती ने अति पिछड़े वर्ग के महापुरुषों के निरादार पर सपा को घेरते हुए कहा कि जिलों के नाम बदलकर पीडीए का असली चेहरा दिखा दिया है।उन्होंने कहा कि बसपा सरकार ने कासगंज को कांशीराम नगर, कानपुर देहात को रमाबाई नगर, संभल को भीमनगर, शामली को प्रबुद्धनगर और हापुड़ को पंचशील नगर के नाम से नया जिला बनाया था। सपा सरकार ने इन्हें जिला तो बनाए, लेकिन सभी के नामों को बदल डाला। सपा के पीडीए का यही अति-दुखद चाल, चरित्र व चेहरा है।उन्होंने महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर उन्हें नमन किया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के माध्यम से नारी शक्ति के प्रणेता के रूप में महात्मा ज्योतिबा फुले व उनकी पत्नी सावित्रीबाई फुले का नाम इतिहास के पन्नों में सुनहरे अक्षरों में दर्ज है। उन्नीसवीं सदी के मध्य में दलितों व शोषितों की मुक्ति क...