चाईबासा, फरवरी 18 -- चाईबासा, संवाददाता। सीआरपीएफ 197 बटालियन चाईबासा तथा मेरा युवा भारत चाईबासा के संयुक्त तत्वावधान में 17वें आदिवासी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत तमिलनाडु के कांचीपुरम भ्रमण के लिए दल को रवाना किया गया। इस भ्रमण कार्यक्रम में टोंटो, चाईबासा, बंदगांव, गुदड़ी तथा गोईलकेरा प्रखण्डों के ग्रामीण आदिवासी गरीब बच्चों को कांचीपुरम में स्थित ऐतिहासिक तथा धार्मिक स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। वे वहां की परम्परा व संस्कृति से रूबरू होंगे। टूर में 20 प्रतिभागियों (10 लड़के तथा 10 लड़कियां) शामिल हैं। टीम में केरिपुबल के 02 एस्कार्ट (01 महिला एंव 01 पुरुष) के साथ कांचीपुरम के लिए प्रस्थान किया। भ्रमण के लिए प्रस्थाान करने से पूर्व प्रतिभागियों के विदाई समारोह का भव्य आयोजन 60 तथा 197 बटालियन केरिपु बल तथा मेरा युवा भारत चाईबासा के ...