मऊ, दिसम्बर 10 -- मऊ। भारतीय जनता पार्टी द्वारा संगठन चुनाव 2024-25 को ध्यान में रखते हुए नवनिर्वाचित प्रांतीय परिषद सदस्यों की घोषणा प्रदेश चुनाव अधिकारी डा.महेंद्र नाथ पांडेय की संस्तुति पर की गई है। भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने बताया कि मऊ जनपद से चार भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रांतीय परिषद के लिए संस्तुति प्राप्त हुई है। जिनके नाम क्रमश: मऊ सदर से मीना अग्रवाल, घोसी से संजय वर्मा, मुहम्मदाबाद गोहना से इंद्रपाल और मधुबन से रजिंद्र सिंह हैं। जिलाध्यक्ष ने हर्ष व्यक्त करते हुए जनपद के सभी चारों नवनियुक्त प्रांतीय परिषद कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.