चम्पावत, मई 29 -- चम्पावत। जिले में पेयजल संकट से निपटने के लिए हैंडपंप लगाए जा रहे हैं। जल संस्थान के ईई आरपी डोबरियाल ने बताया कि वर्तमान में नागनाथ, रीठासाहिब, बाराकोट टैक्सी स्टैंड, लमाई, खेतीखान, पूर्णागिरि, बनबसा, सुंदरका, पाटन-पटनी, सोलार, ठांटा, नसखोला, डुंगरासेठी, चौड़ासेठी आदि क्षेत्रों में हैंडपंप स्थापित किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में टैंकर और पिकअप वाहनों के माध्यम से पेयजल आपूर्ति की जा रही है। यह भी पढ़ें- चम्पावत जिले लगाए जा रहे हैं हैंडपंप

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...