जिले रोहित चौधरी को मिला शौर्य सम्मान
मुरादाबाद, सितम्बर 3 -- सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) में इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत मुरादाबाद के रोहित चौधरी को शौर्य सम्मान से अलंकृत किया गया। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में एक सितंबर को आयोजित अलंकरण समारोह में केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन ने उन्हें सम्मान प्रदान किया। रोहित चौधरी छजलैट ब्लॉक के नक्शनदबाद गांव के रहने वाले हैं। उनके पिता किसान हैं। साधारण किसान परिवार से निकलकर एसएसबी में सेवा करते हुए शौर्य सम्मान हासिल करना उनके परिवार और गांव के लिए गौरव का विषय है। रोहित चौधरी को यह सम्मान आठ जून 2022 को बिहार के जमुई जिले में नक्सलियों के खिलाफ हुई मुठभेड़ में अदम्य साहस और नेतृत्व क्षमता के लिए दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.