हाजीपुर, अप्रैल 11 -- नीरज कुमार सोनू बने जिलााध्यक्ष हाजीपुर। निज संवाददाता सदर प्रखंड मुख्यालय स्थित व्यापार मंडल कार्यालय परिसर में शुक्रवार को जिले भर के राइस मिलरों की बैठक हुई। बैठक में राइस मिलरों ने अपनी व्यासायिक व अन्य समस्याओं पर विचार विमर्श किया। राइस मिलरों ने अपनी समस्याओं के निदान व अन्य जरूरतों के लिए राइस मिलर संघ गठन करने का निर्णय लिया। राइस मिलर नीरज कुमार सोनू को संघ का अध्यक्ष और राम प्रवेश कुशवाहा को संघ का कोषाध्यक्ष चुना गया। बैठक में कई वक्ताओं ने कहा कि संघ की कमी के कारण मिलरों को कई प्रकार की परेशानियों का समाना करना पड़ता है। बैठक में राइस मिलर सावत कुमार,रामनाथ पटेल,राम प्रवेश कुशवाहा,अभिषण सिंह,नीरज कुमार सोनू,दिलीप राय,प्रेम सिंह,अभिनाष रंजन,शाश्वत राइस,यदुनंदन राइस ,दुर्गा राइस सहित अन्य मिलरों ने हिस्सा...