जिले मे 6.77 लाख पशुओं को लगेगा टीका
बगहा, जुलाई 19 -- बेतिया, निज संवाददाता। जिले के पशुपालकों के लिए राहत भरी खबर है। पशुपालन विभाग द्वारा खुर पका - मुंहपका(एफएमडी) टीकाकरण अभियान की शुरुआत 10 जुलाई से की गई है, जो 25 अगस्त तक चलेगा । इस अभियान का मुख्य उद्देश्य पशुओं को इस गंभीर संक्रामक बीमारी से बचाना तथा दुग्ध उत्पादन को स्थिर बनाए रखना है। जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ सुधीर कुमार ने बताया कि समय पर टीकाकरण से न केवल पशुओं का स्वास्थ्य बेहतर रहता है, बल्कि दूध उत्पादन में अचानक आने वाली गिरावट की समस्या से भी बचाव संभव है । इससे पशुपालकों की आय सुरक्षित रहती है और पशुधन की उत्पादकता बनी रहती है। पशुपालन निदेशालय से निर्गत कार्यान्वयन अनुदेश के आलोक में टीकाकर्मियों द्वारा सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक घर-घर जाकर चार माह से ऊपर के सभी गाय एवं भैंस प्रजाति के योग्य पशुओं का नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.