सीतामढ़ी, जून 15 -- शिवहर। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत 1512 करोड़ की लागत से 2.5 लाख कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के घरों के छत पर सौर ऊर्जा संयंत्र अधिष्ठापन कार्य का रविवार को शुभारंभ किया गया। राज्य स्तर पर पटना स्थित विद्युत भवन से सीएम सम्राट चौधरी ने रिमोट कंट्रोल के माध्यम से इस महत्वाकांक्षी योजना का शुभारंभ किया। जिसका सीधा प्रसारण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शिवहर समाहरणालय के सभा कक्ष में किया गया। जिसमें राज्य की समाज कल्याण मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता, डीएम प्रतिभा रानी के अलावा जनप्रतिनिधि गण एवं जिला प्रशासन के अधिकारी एवं विद्युत उपभोक्ता शामिल थे। इस योजना के तहत शिवहर जिले के सभी प्रखंडों की पांच-पांच पंचायतों का चयन प्रथम फेज के लिए किया गया है। यह भी पढ़ें- बीपीएल उपभोक्ताओ को मिलेगा मुफ्त सोलर पैनल लगाने का ल...