पीलीभीत, जुलाई 5 -- पीलीभीत। बाघों गढ़ में राजकीय पक्षी सारस की संख्या में इजाफा हो गया है। यह जैव विविधता का परिचायक बन कर उभरा है। वन एंव वन्यजीव प्रभाग की तरफ से कराई गई ग्रीष्मकालीन सारस गणना में सारस की संख्या अब 98 से बढ़ कर 108 हो गई है। इसकी रिपोर्ट बना कर शासन को भेज दी गई है। सारस गणना के अंतर्गत जैव विविधता संरक्षण और आर्द्रभूमि प्रबंधन की दिशा में बड़ी पहल सामने आई है। उप्र के राजकीय पक्षी की संख्या को लेकर शासन से निर्देश मिले थे कि सारस की वर्तमान आबादी, उसके वितरण क्षेत्र तथा आवासीय उपयोग का वैज्ञानिक आंकलन करना है। यह अभ्यास समय के साथ सारस की जनसंख्या में होने वाले परिवर्तनों का अध्ययन करने तथा संचालित संरक्षण प्रयासों की प्रभावशीलता का मूल्यांकन करने में सहायक होगा। सारस को स्वस्थ आर्द्रभूमि पारिस्थितिकी तंत्र का एक महत्...