जिले में 95 फीसदी मनरेगा श्रमिकों की ई-केवाईसी पूरी
रामपुर, जून 18 -- रामपुर। मनरेगा श्रमिकों की पहचान और बैंक खातों के सत्यापन के लिए चलाए जा रहे केवाईसी अभियान में जिले ने प्रगति दर्ज की है। अब तक जिले के 1.27 लाख पंजीकृत मनरेगा श्रमिकों के सापेक्ष 1.21 लाख श्रमिकों की केवाईसी पूरी कर ली गई है। यह कुल लक्ष्य का 95 प्रतिशत है। मनरेगा श्रमिकों के आधार, बैंक खाते व अन्य आवश्यक अभिलेखों का सत्यापन कराया जा रहा है। इसका उद्देश्य लाभार्थियों की सही पहचान सुनिश्चित करना और मजदूरी भुगतान की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाना है।
केवाईसी अभियान की प्रगति ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सेवकों, ग्राम पंचायत अधिकारियों व अन्य कर्मचारियों की मदद से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। डीसी मनरेगा अमित कुमार ने बताया कि जिले में केवाईसी अभियान लगातार प्रगति पर है और अधिकांश श्रमिकों का सत्यापन कार्य पूरा हो चुक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.