बदायूं, जून 24 -- सड़क हादसों में कमी लाने के उद्देश्य से बदायूं पुलिस ने जिले के 93 चिह्नित क्रिटिकल कॉरिडोर पर सुधारात्मक अभियान शुरू किया है। यातायात पुलिस द्वारा हादसा संभावित स्थानों का भौतिक निरीक्षण कर आवश्यक सुधार कराए जा रहे हैं, वहीं संवेदनशील मार्गों पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था भी मजबूत की जा रही है। जिले बदायूं में चिह्नित 93 हादसा संभावित स्थलों (क्रिटिकल कॉरिडोर) का भौतिक निरीक्षण कर मानकों के अनुरूप सुधारात्मक कार्य कराए जा रहे हैं, जिससे सड़क हादसों में कमी लाई जा सके। इसी क्रम में प्रशासनिक अधिकारियों और एनएचएआई के अभियंताओं के साथ संयुक्त रूप से बरेली-मथुरा राष्ट्रीय राजमार्ग का निरीक्षण किया गया। यह भी पढ़ें- जिले में 93 ब्लैक स्पॉट पर हादसे रोकने की कवायद तेज निरीक्षण के दौरान कछला से बरेली बॉर्डर तक स्थित सभी संवेद...