खगडि़या, अप्रैल 10 -- खगड़िया । विधि संवाददाता राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार खगड़िया द्वारा आगामी 9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन सिविल कोर्ट, खगड़िया एवं अनुमंडलीय सिविल कोर्ट, गोगरी में होगा। इसकी जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकार खगड़िया के सचिव श्री चंदन कुमार ने शुक्रवार को बताया कि आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों का जायजा लेने के लिए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार खगड़िया राजेश कुमार बच्चन के निर्देश पर सभी विभागों के पदाधिकारीगण, बैंक के शाखा प्रबंधकगण एवं न्यायिक पदाधिकारीगण की लगातार बैठकें आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को जिला विधिक सेवा...