जिले में 89.36 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूरी, डोर-टू-डोर अभियान तेज
लोहरदगा, जून 14 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिले में मतदाता सूची मैपिंग अभियान के तहत अब तक 89.36 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग का कार्य पूरा कर लिया गया है। निर्वाचन विभाग की ओर से सात से 10 जून तक लोहरदगा विधानसभा क्षेत्र के 324 और विशुनपुर विधानसभा क्षेत्र के 104 मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित कर मैपिंग का कार्य किया गया। इसके बाद शनिवार से अनमैप्ड मतदाताओं की पहचान कर डोर-टू-डोर अभियान चलाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- मतदाता सूची में नाम नहीं मिलने से मतदाता परेशानमतदाता निरीक्षण शनिवार को उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप कुमार मीणा ने सदर प्रखंड और शहरी क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर अभियान का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर अनमैप्ड मतदाताओं से मुलाकात की, मैपिंग नहीं होने के कारणों की जानकारी ली।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.