मोतिहारी, फरवरी 9 -- मोतिहारी, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में पात्रता नहीं रखने वाले लाभुकों के राशन कार्ड पर आपूर्ति विभाग की तलवार लटक गई है। खाद्य आपूर्ति व संरक्षण विभाग के रडार पर आए वैसे राशन कार्ड धारकों के सत्यापन का कार्य शुरू कर दिया गया है। जिले में 10 लाख 14 हजार 859 राशन कार्ड धारक परिवार हैं। इसमें 88 हजार 809 राशन कार्ड धारक परिवार को विभाग के द्वारा संदिग्ध घोषित करते हुए जांच का कार्य तेजी से चल रहा है। सस्पेक्टेड (संदिग्ध) राशन कार्ड में 59 हजार 739 परिवार के राशन कार्ड का सत्यापन पूरा कर लिया गया है। मात्र 29 हजार 70 राशन कार्ड का सत्यापन पेंडिंग है। इसका भी सत्यापन हो रहा है। सत्यापन के बाद जिला आपूर्ति विभाग के द्वारा सस्पेक्टेड राशन कार्ड धारक परिवार को नोटिस भेजने की तैयारी है। सत्यापन में नियम विरुद्ध पाए जाने पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.