सीवान, फरवरी 17 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। कलेक्ट्रेट के सभागार में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 25 लाख महिला लाभुकों के दस हजार रुपये प्रति लाभुक की दर से राशि वितरण के लिए कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को किया गया। जिला प्रशासन के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन जीविका के बैनर तले किया गया। इस क्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूरे बिहार की 25 लाख जीविका दीदियों के खाते में दस हजार प्रति सदस्य के नाम 2500 करोड़ की राशि डीबीटी के माध्यम से स्थानांतरित की। वहीं, सीवान जिला में 80 हजार 533 जीविका दीदियों के खाते में डीबीटी के माध्यम से राशि स्थानांतरित की गई। सभी लोगों ने वीसी के जरिए मुख्यमंत्री के संबोधन को भी सुना। इस दौरान जीविका सीवान ने बताया कि इससे पूर्व सीवान जिले में मुख्यमंत्री महिला...