सोनभद्र, फरवरी 18 -- सोनभद्र, संवाददाता। जिले में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच यूपी बोर्ड की परीक्षा बुधवार को 80 केंद्रों पर शुरू हो गई। पहली पाली में सुबह हाईस्कूल की हिन्दी विषय की परीक्षा हुई। परीक्षा केंद्रों पर जांच के बाद ही परीक्षार्थियों को अंदर प्रवेश दिया जा रहा था। परीक्षा को नकल विहीन संपन्न्न कराने के लिए 12 जोनल व चार सेक्टर मजिस्ट्रेट केंद्रों का भ्रमण करते रहे। पहली पाली में सुबह सवा आठ बजे से हाईस्कूल की हिन्दी की परीक्षा हुई। हाईस्कूल के परीक्षा में कुल 27 हजार 150 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं, जिसमें 13 हजार 455 छात्र व 13 हजार 695 छात्राएं हैं। इसी प्रकार से इंटरमीडिएट में कुल 21 हजार 185 परीक्षार्थी हैं, जिसमें 9 हजार 9932 बालक व 11 हजार 253 बालिकाएं शामिल हैं। परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पूर्व ही परीक्षार्थियों को केंद्र...