चाईबासा, जून 7 -- चाईबासा, संवाददाता। पश्चिमी सिंहभूम जिले में मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची के शुद्धिकरण एवं अद्यतन कार्य को प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। सभी विधानसभा क्षेत्रों में बूथ लेवल पदाधिकारियों (बीएलओ)द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं का मैपिंग एवं सत्यापन कार्य किया जा रहा है। कुल 10 लाख 84 हजार 390 मतदाताओं में से 8 लाख 68 हजार 566 मतदाताओं का सफलतापूर्वक मैपिंग कार्य पूर्ण कर लिया गया है, जो कुल मतदाताओं का 80.10 प्रतिशत है। वहीं, 2 लाख 15 हजार 824 मतदाता अभी अनमैप्ड हैं, जिनका प्रतिशत 19.90 प्रतिशत है। पहले की तुलना में जिले में मतदाता मैपिंग प्रतिशत में 0.73 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। विधानसभा क्षेत्रवार समीक्षा में 53-मझगांव विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक 82.21 प्रतिशत मैपिंग दर...