बिहारशरीफ, अप्रैल 10 -- हिन्दुस्तान पड़ताल : जिले में 8 दिन में 32 एकड़ खड़ी फसल जलकर हुई राख हफ्तेभर में 4 लोगों का आशियाना भी हुआ आग के हवाले किसानों को प्रति हेक्टेयर 17 हजार अनुदान देने का विभागीय प्रावधान झोपड़ी में आग लगने पर आठ हजार मुआवजा का है प्रावधान फोटो : खेत : खेत में जली फसल। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। नालंदा जिले में हर साल अचानक होने वाली आपदा यथा, अगलगी से लाखों की सम्पत्ति जलकर राख हो जाती है। अप्रैल माह में अग्नि अपनी तांडव मचाना शुरू कर दिया है। जबकि, भीषण गर्मी की तपिश आना अभी बाकी है। लेकिन, जिले में बिजली की कहर व तेज हवाओं की वजह से महज आठ दिनों में जिले में 32 एकड़ खड़ी फसल जलकर राख हो गयी। अगलगी में किसानों की पूंजी बर्बाद हो गयी। अब किसानों को आपदा प्रबंधन शाखा से फसल क्षति अनुदान मिलने का इंतजार है। इसी...