गोंडा, मई 18 -- गोण्डा, संवाददाता। ग्राम पंचायत स्तर पर लोगों को ऑनलाइन सुविधाएं देने के लिए स्थापित कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) जिले में प्रभावी साबित नहीं हो पा रहे हैं। आय, जाति और निवास प्रमाणपत्र जैसी जरूरी सेवाएं जिले के दो तिहाई ग्राम पंचायतों में पूरी तरह ठप हैं। आलम यह है कि एक अप्रैल से 8 मई तक जिले की 1192 ग्राम पंचायतों में से 761 पंचायतों में एक भी प्रमाणपत्र जारी नहीं किया गया। ब्लॉकवार आंकड़ों में इटियाथोक सबसे फिसड्डी साबित हुआ। यहां 85 ग्राम पंचायतों में से 70 पंचायतों में कोई प्रमाणपत्र जारी नहीं हुआ। इसी प्रकार रुपईडीह में 63 और मनकापुर में 62 ग्राम पंचायतों का प्रदर्शन शून्य रहा। करनैलगंज में 55, नवाबगंज और वजीरगंज में 53 - 53 पंचायतों में भी एक भी प्रमाणपत्र नहीं बन सका। झंझरी में 45, पंडरी कृपाल, छपिया और कटरा बाजार म...