सासाराम, सितम्बर 25 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता रोहतास जिले में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए 750 हेक्टेयर क्षेत्र में योजना लागू की जाएगी। इसके तहत 15 कलस्टर बनाए जाएंगे, जिनमें कुल 1,875 किसानों को जोड़ा जाएगा। जिला पदाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में शुक्रवार को राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के तहत जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक हुई। इसमें योजना के प्रभावी क्रियान्वयन, किसानों के चयन और प्राकृतिक खेती के लिए जरूरी संसाधनों की उपलब्धता को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...