जिले में 75 प्रतिशत घरों का जनगणना कार्य पूरा
फरीदाबाद, मई 21 -- पलवल, सरसमल। जनगणना 2027 के तहत अधिकारियों ने विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर डेटा संग्रहण कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रगणकों और पर्यवेक्षकों से प्रगति रिपोर्ट ली गई तथा डेटा अपलोडिंग प्रक्रिया की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने जनगणना कार्य में पारदर्शिता और शुद्धता बनाए रखने के निर्देश दिए। सहायक संभागीय प्रभारी जसबीर सिंह, जिला सांख्यिकी अधिकारी संजय गुप्ता और जिला जनगणना समन्वय अधिकारी शिवम सिंह ने विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने फील्ड में कार्यरत कर्मचारियों से बातचीत कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जसबीर सिंह ने बताया कि जिले में अब तक करीब 75 प्रतिशत घरों का सर्वे पूरा किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि शेष घरों का डेटा संग्रहण भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा। प्रगणकों को मौके पर जाकर ही डेटा अप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.