इटावा औरैया, जुलाई 19 -- इटावा। प्रदेश सरकार किसानों को सुदृढ़ सिंचाई सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा कृषि उत्पादन में वृद्धि के उद्देश्य से निरंतर कार्य कर रही है। प्रदेश के 1750 राजकीय नलकूपों के पुनर्निर्माण की महत्वाकांक्षी परियोजना को स्वीकृति प्रदान की गई है। इस परियोजना में जिले में 71 राजकीय नलकूपों का पुनर्निर्माण कराया जा रहा है। जल संसाधन मंत्री स्वतंत्र देव का कहना है कि परियोजना पूरी होने के बाद प्रत्येक नलकूप से लगभग 100 हेक्टेयर की दर से कुल 7100 हेक्टेयर अतिरिक्त सिंचन क्षमता विकसित होगी। इससे जनपद के 9725 किसान परिवार प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित होंगे। इसके साथ ही परियोजना के माध्यम से 65,462 मानव दिवस का सृजन होगा, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। राजकीय नलकूपों के पुनर्निर्माण से किसानों को समय पर एवं सुगमता से...