जिले में 70 ट्रांसफार्मरों की बढ़ेगी क्षमता
शाहजहांपुर, मई 12 -- शाहजहांपुर। भीषण गर्मी के बीच बार-बार ट्रांसफार्मर फुंकने और बिजली संकट की समस्या से जूझ रहे उपभोक्ताओं को जल्द राहत मिलने वाली है। जिले में 70 ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि की जाएगी, जिससे ओवरलोडिंग की समस्या कम होगी और बिजली आपूर्ति बेहतर हो सकेगी। समस्या को देखते हुए बिजली निगम के एसडीओ अभिषेक दुबे ने प्रस्ताव तैयार कर मध्यांचल विद्युत वितरण निगम को भेजा था। वहां से स्वीकृति मिलने के बाद जिले को 70 नए ट्रांसफार्मरों की खेप प्राप्त हो गई है। अधिकारियों के अनुसार अगले सप्ताह से नए ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। यह ट्रांसफार्मर जमौर, बादशाहनगर, कांट, आवास विकास समेत कई इलाकों में लगाए जाएंगे। यह भी पढ़ें- शहर से देहात तक हुई ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृध्दि तो कम फुंके ट्रांसफार्मर बिजली विभाग का कहन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.