मुजफ्फर नगर, मई 5 -- मुजफ्फरनगर। जिले में जनगणना 2027 की तैयारियां प्रशासन ने पूरी कर ली गई हैं। डीएम उमेश मिश्रा ने बताया इस बार दो चरणों में जनगणना होगी, जिसका शुभारंभ 7 मई से होगा। यह देश की 16वीं और आजाद भारत की 8वीं जनगणना है। जनगणना को लेकर स्व-गणना के लिए अलग-अलग वर्ग के लिए विभिन्न तिथियों घोषित की है। कुल 6576 अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी जनगणना कार्यक्रम में लगाई गई है। जिला पंचायत सभागार में सोमवार को डीएम उमेश कुमार मिश्रा व एडीएम वित्त व राजस्व गजेंद्र कुमार ने पत्रकार वार्ता की। इस दौरान डीएम उमेश कुमार मिश्रा ने बताया कि स्व-गणना 7 मई से 21 मई तक चलेगी, जो ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से होगी। इसके बाद मकान सूचीकरण और भवन गणना होगी, जो 22 मई से 20 जून तक चलेगी। उन्होंने बताया कि जनगणना का दूसरा चरण 9 फरवरी से 28 फरवरी 2027 तक च...