जिले में 68 हजार हेक्टेयर में होगी धान की रोपाई
सोनभद्र, मई 26 -- सोनभद्र, संवाददाता। जनपद में इस वर्ष बेहतर मानसून की उम्मीद के बीच खरीफ फसलों की तैयारियां तेत हो गई है। शासन की ओर जिले में धान की रोपाई के लिए 68,073 हेक्टेयर रकबा का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके अलावा अरहर, मक्का, तिल, ज्वार, बाजरा, मूंगफली समेत अन्य खरीफ फसलों की बुवाई को मिलाकर कुल 2,00,998 हेक्टेयर में खेती का लक्ष्य तय किया गया है। जिले में खरीफ सीजन की मुख्य फसल धान मानी जाती है और कुल खरीफ क्षेत्रफल का करीब 60 फीसद धान की खेती होती हैं। इस बार खरीफ की फसलों के आच्छादित करने को फसलों का रकबा बढ़ाया गया है। कुल खरीफ की फसल लक्ष्य में धान की फसल में अकेले धान की फसल का लक्ष्य अधिक रखा गया है। शेष में मक्का, ज्वार, बाजरा, अन्य मोटा अनाज, मूंगफली, अरहर, उर्द व तिल है। पिछले वर्ष अच्छी बारिश होने के चलते किसानों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.