गाज़ियाबाद, जुलाई 18 -- गाजियाबाद, मोहित शर्मा। जिले की ग्रामीण महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की तैयार की जा रही। इसके तहत 67 हजार महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़कर सशक्त बनाए जाने की योजना है। इसके लिए महिलाओं को अलग-अलग क्षेत्र बैंकिंग, कृषि, सिलाई, कढ़ाई, बुनाई और अन्य सामग्री तैयार करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी संख्या में महिलाएं घरेलू जिम्मेदारियों तक सीमित रहती हैं। अब उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए स्वयं सहायता समूहों के माध्यम जोड़कर प्रशिक्षण देने और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की तैयारी है। इसके लिए जनपद से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन विभाग को 67 हजार महिलाओं को प्रशिक्षण देने का लक्ष्य मिला है। यह भी पढ़ें- Siwan News जीविका व सुधा के संयुक्त प्रयास से मह...