जिले में 67 मतदेय स्थल होंगे कम,10 जुलाई तक मांगीं आपत्तियां और सुझाव
कन्नौज, जुलाई 4 -- कन्नौज, संवाददाता। आगामी चुनावों की तैयारियों के तहत भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में मतदान केंद्रों और मतदेय स्थलों के पुनर्गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक के बाद 42-कन्नौज लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 196-छिबरामऊ, 197-तिर्वा और 198-कन्नौज विधानसभा क्षेत्रों के मतदान केंद्रों एवं मतदेय स्थलों की ड्राफ्ट सूची शनिवार को प्रकाशित कर दी गई। पुनर्गठन के बाद जिले में कुल मतदेय स्थलों की संख्या 1598 से घटकर 1531 प्रस्तावित की गई है। यानी समायोजन और पुनर्संरचना के बाद जिले में 67 मतदेय स्थल कम हो जाएंगे। यह भी पढ़ें- Bahraich News: विधानसभा के मतदेय स्थलों की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.