बिहारशरीफ, फरवरी 27 -- जिले में 64 डॉक्टरों की प्रतिनियुक्ति, आज करेंगे योगदान ग्रामीण अस्पतालों में होगी इनकी तैनाती बिहारशरीफ, एक संवाददाता। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए 64 चिकित्सकों की विभिन्न प्रखंडों में प्रतिनियुक्ति की गई है। सिविल सर्जन डॉ. जयप्रकाश सिंह ने सभी चिकित्सकों को 28 फरवरी तक संबंधित अस्पतालों में योगदान करने का आदेश दिया है। उन्होंने बताया कि लंबे समय से कई प्रखंडों में डॉक्टरों की कमी के कारण मरीजों को परेशानी हो रही थी। नई तैनाती से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की सेवाएं बेहतर होंगी। मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही समुचित इलाज मिल सकेगा। इन चिकित्सकों की तैनाती से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं अधिक सुलभ होंगी। मरीजों को छोटी-बड़ी बीमारियों के इलाज के लिए जिला मुख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.