अमरोहा, नवम्बर 29 -- अमरोहा, संवाददाता। जिले में मतदाता सूची के गणना प्रपत्रों का डिजिटलीकरण तेजी पर है। अब तक 63 प्रतिशत से अधिक कार्य पूरा हो चुका है। कुल आठ लाख 63 हजार 484 मतदाताओं के गणना प्रपत्र डिजिटाइज हो चुके हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना मतदाताओं से अपना गणना प्रपत्र भरकर बीएलओ को जल्द जमा करने की अपील की है। एसआईआर की प्रगति के बीच रोजाना जूम मीटिंग के माध्यम से कार्यों की समीक्षा की जा रही है। जिला निर्वाचन अधिकारी निधि गुप्ता ने शुक्रवार को सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व नोडल अधिकारियों को काम में तेजी लाने का निर्देश दिया। कहा कि सभी बीएलओ और उनके साथ में लगे कार्मिकों को प्रोत्साहित कर मनोबल बढ़ाते हुए कार्य कराया जाए। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.