नोएडा, मई 15 -- नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। जिले की पुलिस ने वर्ष 2025 और 2026 में सरकारी और प्राधिकरण की जमीन पर हुए अवैध कब्जों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। इस दौरान नोएडा, सेंट्रल नोएडा और ग्रेटर नोएडा जोन में कुल 13 लाख 25 हजार 960 वर्ग गज जमीन कब्जा मुक्त कराई गई। इस जमीन की अनुमानित कीमत करीब 5,903 करोड़ 95 लाख रुपये है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान का मकसद सरकारी और प्राधिकरण की जमीन को भूमाफिया से मुक्त कराना था। कमिश्नरेट पुलिस के अनुसार सबसे ज्यादा कार्रवाई सेंट्रल नोएडा जोन में हुई। यहां करीब आठ लाख 89 हजार 127 वर्ग गज जमीन खाली कराई गई, जिसकी कीमत लगभग 5,009 करोड़ 68 लाख रुपये आंकी गई। ग्रेटर नोएडा जोन में चार लाख 21 हजार 833 वर्ग गज जमीन से कब्जे हटाए गए। इस जमीन की अनुमानित कीमत करीब 836 क...