छपरा, दिसम्बर 29 -- छपरा, हमारे संवाददाता। सारण जिले में अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से सीनियर एसपी डॉ कुमार आशीष ने जिले के विभिन्न थानों में शहरी और देहाती थानों में पदस्थापित 56 सब इंस्पेक्टरों का एक थाने से दूसरे थाने में स्थानांतरण किया है। इन तबादलों में वर्ष 2018 व 2019-20 बैच के सब इंस्पेक्टर शामिल हैं, जिनमें से कई एडिशनल थाना प्रभारी भी बनाया गया है। सीनियर एसपी डॉक्टर कुमार आशीष ने सभी स्थानांतरित पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे 24 घंटे के भीतर अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान सुनिश्चित करें।इसके साथ ही शहरी क्षेत्र के सभी नाकों पर जवानों और पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती कर दी गई है। जिन पुलिस पदाधिकारी का एक थाने से दूसरे थाना में स्थानांतरण किया गया है इनमें सब इंस्पेक्टर पू...