जिले में 55 दिन में 448 किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर का टीका लगा
गाज़ियाबाद, मई 4 -- गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। जिले में 55 दिनों में महज 448 किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव का टीका लग पाया है। यह आंकड़ा तब है जब दावा किया जा कहा है कि स्कूलों में टीमें जागरूकता कर एचपीवी लगवाने के लिए किशोरियों को प्रेरित कर रही है। जिले में 11 मार्च से 14 से 15 वर्ष की किशोरियों के लिए एचपीवी टीकाकरण शुरू हुआ। पर जागरुकता की कमी के कारण किशोरियां रुचि नहीं दिखा रही हैं। मंडल स्तर से जिले को एचपीवी की 11 हजार डोज मिली है और जनपद में 40 हजार किशोरियों को टीका लगाने का लक्ष्य हैं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नीरज अग्रवाल का कहना है कि अभियान चलाए जा रहे हैं, लेकिन निजी स्कूलों से अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पा रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.