जिले में 55 औद्योगिक इकाइयों के विद्युत कनेक्शन काटे
गाज़ियाबाद, मार्च 23 -- ट्रांस हिंडन, वरिष्ठ संवाददाता। जिले में उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की संस्तुति पर सोमवार को 55 औद्योगिक इकाइयों के विद्युत कनेक्शन काट दिए गए। ऑनलाइन कंटिन्यूएस एमिशन मॉनिटरिंग सिस्टम (ओसीईएमएस) न लगाने पर यह कार्रवाई की गई है। वहीं उद्यमियों ने बिना सूचना कनेक्शन काटने का आरोप लगाया।बीते साल वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने बीते छोटी इकाइयों पर भी ओसीईएमएस लगाने का आदेश दिया था। इसकी मदद से प्रदूषण की निरंतर ऑनलाइन निगरानी होती है। उल्लंघन होने पर स्वतः ही पता चल जाता है। सिस्टम न लगाने वाली 55 इकाइयों के कनेक्शन काटने के लिए यूपीपीसीबी ने संस्तुति की थी। सोमवार को यूपीपीसीबी व विद्युत निगम ने इन इकाइयों के कनेक्शन काट दिए। साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र में 10 और बाकी क्षेत्र में भी कनेक्शन काटे गए। उद्यमियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.