सीवान, फरवरी 17 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के वीएम हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज, आर्य कन्या हाई स्कूल व जेडए इस्लामियां पीजी कॉलेज समेत जिले के 53 परीक्षा केन्द्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मंगलवार से शुरू हो रही है। परीक्षा से एक दिन पूर्व सोमवार को केन्द्रों पर गहमागहमी का माहौल पूरे दिन बना रहा। दूर-दराज से परीक्षा देने पहुंचे छात्र-छात्राएं अपने माता-पिता या अभिभावकों के साथ केन्द्र की जानकारी लेते रहे। परीक्षा केन्द्र का सही पत्ता, आने-जाने का रुट, घर से केन्द्र तक पहुंचने की दूरी आदि लेते देखे गए। उधर, परीक्षा से एक दिन पूर्व सभी केन्द्रों पर मैट्रिक परीक्षा में जिनकी वीक्षक के रूप में नियुक्ति हुई है, वह योगदान करते रहे। इसके साथ ही केन्द्रों पर सीट चश्पा प्लान व केन्द्राधीक्षकों की वीक्षकों के साथ ब्रीफिंग की गई। वीएम ...