सुपौल, अप्रैल 26 -- सुपौल, वरीय संवाददाता सुपौल जिले में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और मुख्यमंत्री जन आरोग्य जना के तहत सभी पात्र लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है। अबतक महज 52.75 फीसदी लाभार्थियों का ही ई-गोल्डेन कार्ड बनाया जा सका है। सदर अस्पताल प्रबंधन के आंकड़ों के अनुसार जिले में इस योजना के तहत कुल 21 लाख 91 हजार 376 लाभार्थियों का चयन किया गया है। इनमें से अबतक कुल 11 लाख 56 हजार 59 का ही कार्ड बनाया जा सका है। बताया गया कि ई-गोल्डेन कार्ड के धारकों की संख्या में तेजी से बढ़ोत्तरी नहीं होने के कई कारण हैं। सबसे महत्वपूर्ण कारण लाभार्थियों का राशन कार्ड और आधार कार्ड में नाम में एकरूपता नहीं होना है। इसके अलावा कामकाज के लिए दूसरे राज्यों में रहने वाले कामगारों की संख्या अधिक होना भी एक कारण बताया जाता है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.