जिले में 5000 अभ्यर्थियों ने दी बीएड प्रवेश परीक्षा
बरेली, जून 1 -- संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा जिले में रविवार को 13 केंद्रों पर दो पाली में शांतिपूर्ण हुई। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी द्वारा आयोजित परीक्षा के लिए जिले में कुल 5,561 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इसमें पहली पाली में हुई परीक्षा में 5,012 अभ्यर्थी उपस्थित व 549 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार द्वितीय पाली में 5,023 अभ्यर्थी उपस्थित व 538 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय कैंपस में छह केंद्रों सहित बरेली शहर के तीन और फरीदपुर के चार केंद्रों पर हुई। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के प्रवेश, पहचान सत्यापन, बायोमैट्रिक उपस्थिति, सीसीटीवी कैमरों से निगरानी, सुरक्षा व्यवस्था में हुई। पहली पाली में परीक्षा में सामान्य ज्ञान और हिंदी या अंग्रेजी के 50-50 के प्रश्न तथा दूसरी पाली में परीक्षा सामान्य योग्यता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.