जिले में 50 हजार से अधिक पहुंचा स्व-गणना का आंकड़ा
देवरिया, मई 21 -- देवरिया, निज संवाददाता। 2027 में होने वाले जनगणना के क्रम में जिले में 7 मई से चल रहे स्व गणना का कार्य 21 मई गुरुवार को समाप्त हो जाएगा। वहीं स्व गणना के आंकड़ों पर गौर करें तो 20 मई तक कुल 52514 परिवारों ने इसे पूरा कर लिया है। 22 मई से प्रगणक घर घर पहुंच मकान सूचीकरण व मकान गणना का कार्य करेंगे। जो परिवार किसी कारण से स्व गणना नहीं कर पा रहे वे अवश्य ही प्रगणक द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब देकर गणना अवश्य करा लें। जिले में चल रहे स्व गणना के क्रम में 7 से 20 मई तक कुल चौदह दिनों के आंकड़ों पर गौर करें तो जिले में 52,514 परिवारों ने इसे पूरा कर लिया है। 21 मई को अंतिम दिन होने के चलते यह आंकड़ा बढ़ जाएगा। वहीं 22 मई से 20 जून तक प्रगणक जिले के सोलह विकास खंडों के 1121 ग्राम पंचायतों में घर पहुंच मकान सूचीकरण व मकान गणन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.