औरंगाबाद, अप्रैल 24 -- औरंगाबाद। औरंगाबाद पुलिस ने छापेमारी करते हुए जिले भर से कुल 50 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें से 27 लोगों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने छापेमारी में 324 लीटर देसी शराब और 1088 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। 14 वारंटों का निष्पादन किया गया है। 1405 वाहनों की जांच की गई है। इसके साथ ही डेढ़ लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। बाइक के साथ शराब तस्कर धराया औरंगाबाद। बारुण थाना पुलिस ने एक बाइक बरामद करते हुए शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। तस्कर की पहचान बारुण थाना के नागेश्वरपुर निवासी संजय चौधरी के पुत्र अविनाश कुमार के रूप में की गई है। यह भी पढ़ें- देसी शराब के साथ तस्कर धराया उसके पास से 50 लीटर देसी शराब जब्त करते हुए एक बाइक भी बरामद की गई। पॉक्सो एक्ट के अभियुक्त हुए गिरफ्तार औरंगाबाद। बंदेया थाना पुलिस ने प...